मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक : डा.मनीष

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के सौजन्य से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा प्रांगण में शुक्रवार को लायंस सुशील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जीवन रक्षक कार्यक्रम के दौरान फलदार एवम् औषधीय पेड़ लगाये गये। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पौधे का वितरण भी किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित चिकित्सा प्रभारी डॉ मनीष कुमार ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए और मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़-पौधा लगाना अति आवश्यक है। यदि पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो पृथ्वी से मानव जीवन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मियों को अपने-अपने घरों में कम से कम पाँच-पाँच पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकु कुमारी, बाघमारा थाना प्रभारी श्रीकांत औझा,बरोरा थाना प्रभारी बिनोद शर्मा, प्रमुख मिनाक्षी रानी गुडिया,बाघमारा चिकित्सा प्रभारी डा०मनीष कुमार, डा०आलोक श्यनंदन,डा०गालीफ,क्लब अध्यक्ष नागेन्द्र साव सहित दर्जनों चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों ने अपना अहम योगदान दिया। अध्यक्ष लायन नागेन्द्र साव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम पांच वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। लायन मुकेश रॉय ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है और लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल पूरे जिला में अच्छा काम करके अपनी नई पहचान बनाई है। चेयरपर्सन लायन सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि तमाम बीमारियों की एक दवा शुद्ध हवा है। शुद्ध हवा लोगों को तभी मिल सकती है जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। मौके पर मदन मोहन, इन्द्रदेव सिंह,मुकेश कुमार राय, सागर कुमार गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, मदन मोहन महतो, सुशील कुमार गुप्ता, दीपक प्रसाद, सुजीत कुमार सुमन, सुबोध कुमार, राजीव रंजन,सौरव कुमार ,बबलु मिश्रा, लाल मोहन पंडित, प्रितम कुमार आदि मौजूद रहे ।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news