मारवाडी यूथ ब्रिगेड ने अग्रसेन जयंती मनाने का लिया निर्णय

0
fastlive news

धनबाद :  मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड धनबाद के द्वारा आगामी 20 अक्टूबर को राजकमल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में अग्रसेन जयंती बहुत ही धूमधाम के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया हैं। एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर उक्त विषय की जानकारी देते हुए यूथ के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल तथा महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष अग्रसेन जयंती भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर साज सज्जा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य जितने भी कार्यक्रम है सभी की तैयारी की जा चुकी है। वहीं यूथ के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा इस जयंती में हर तरह के सहयोग में मिल रहा है। मौके पर मारवाडी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सर्वश्री संजीव अग्रवाल महासचिव संजय गोयल, महेन्द्र अग्रवाल ,कार्यक्रम संयोजक अरविंद सतनालिका, शेखर शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, सुभाष रिटोलिया, नवीन पोद्दार ,मिठू सरिया, जितेंद्र अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news