
कतरास : अशोका बिल्डकॉन के द्वारा मृतक दारा बाउरी के परिजनो को उनके वायदे के मुताबिक भुगतान नहीं किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को कंपनी का काम ठप कर दिया। इस मौके पर भाजपा नेता गोरचंद बाउरी ने कहा कि कंपनी अपने किये वायदे को पूरा नहीं किया है।मालूम हो कि 16 जनवरी 2020 को कंपनी के क्रेन वाहन ने नीमतल्ला सोनारडीह में दारा बाउरी को धक्का मार दिया था।जिससे उसकी मौत हो गयी थी। तब कंपनी ने वार्ता कर तीन लाख मुआवजा देने की बातें कही थी। परंतु कंपनी द्वारा वायदे के मुताबिक भुगतान ना कर मात्र 02 लाख देकर चुप्पी लगा दी।