मॉब लिंचिंग के खिलाफ सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन ने चलाया जनजागरूकता अभियान

0
fastlive news

बाघमारा : समाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन डुमरा बाघमारा द्धारा शुक्रवार को मॉब-लिंचिंग के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया, अभियान के तहत संस्था के सदस्यों ने हाथो में तक्ती लेकर लुतीपहाडी अंबेदकर चौक से हरिणा बाजार तक पदयत्रा निकाली गयी, पदयात्रा की शुरूआत बाघमारा थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा ने हरी झंडी दिखा कर किया, सदस्यो ने मॉब-लिचिंग के रोकथाम के लिए सन्देश लिखा पर्ची भी बांटे, पदयात्रा के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि संस्था द्धारा जनहित में कार्य किया जा रहा है जो कि सराहनीय है, उन्होनें लोगों को मॉब-लिचिंग व झूठी अफवाह से लोगों को सर्तक रहने व जागरूक होने की अपील की, उन्होंने कहा कि अपराधी को पकड़ना लोगों का कर्तव्य जरूर है लेकिन पकड़ में आये व्यक्ति के साथ मार-पिट करना अपराध है, संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार एंव सचिव सिंटू साव ने लोगों से अपील किया कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देखने पर तुरंत पुलिस को सुचना दे, मॉब-लिंचिंग एक जघन्य अपराध है, कानून को अपने हाथ में न ले, पदयात्रा में जेअनि चून्नू मुर्मू, सअनि सुरेन्द्र सिंह, राजीव रंजन सिंह तथा संस्था के प्रेम कुमार, सिंटू साव, रमेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, कृष्णा विश्वकर्मा, अरविंद महतो, रितेश रजवार, सूरज महतो, पप्पु महतो, अखिलेश ठाकुर, शेलेन्द्र सिंह, जिवन लाल महतो, गौतम दास, मुकेश कुमार, कंचन भगत, गुड्डू महतो, सरोज दास, अमीत मिश्रा, नितेश महतो, उमेश रजवार, अमन दास, राहुल महतो, राजकुमार, विजय महतो, जितेन्द्र कुमार, सुबोध कुमार, प्रदीप राय, सरोभ मिश्रा आदि शामिल थे.

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news