
बाघमारा : जनता मज़दूर संघ (कुंती गुट) के पदाधिकारियों की ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक के साथ मज़दूरों के 80 सूत्री समस्याओं के निराकरण को लेकर वार्ता हुई। बेठक में जीएम धर्मेंद्र मित्तल, पीएम रत्नाकर मल्लिक, प्रसाशनिक पदाधिकारी इकजोत धवन, पीओ बिनोद पांडेय एवं यूनियन के गोपाल मिश्रा, इन्द्रासन यादव, कृष्णा राउत, सुनील पांडेय, विजय चौहान इत्यादि शामिल हुए।