लायंस सेंटेनियल सदस्यों ने कोरोना को ले जागरूकता अभियान चलाया

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा
सेवा सप्ताह के तहत कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए रविवार के दिन हरिणा बाजार बजरंगबली मंदिर चौक के समीप जागरूकता अभियान चलाया गया । इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष लायन सुनील सिंह ने लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के महत्व, मास्क लगाने के

तरीकों, साफ सफाई के तरीको व कोरोना बचाव के लिए बरती जाने वाली अन्य सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर क्लब द्वारा आमजनों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन सुनील सिंह, मदन मोहन, सुजीत सुमन, शशिकान्त शरण,, बबलू मिश्रा,ओम प्रकाश,प्रदीप रवानी,विजय बर्मन, सुशील गुप्ता, लक्ष्मण रवानी इत्यादि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news