राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद उग्र आंदोलन करेंगें बाघमारा संयुक्त मोर्चा के नेता

0
fastlive news

बाघमारा : 24 सितबंर को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय कोल इंडिया में हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रविवार मुराईडीह सामुदायिक भवन में क्षेत्रीय संयुक्त मोर्चा की एक बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधन की हठधर्मिता को देखते हुए अपनी मांगों को उग्र रूप देने पर भी विचार विमर्श किया गया। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना था कि क्षेत्रीय से लेकर कोलियरी प्रबंधन तक के अधिकारी मजदूरों के संडे और होलिडे संबंधी उत्पन्न विवाद को सुलझाने में तनिक भी साकारात्मक पहल नहीं कर रहे है। जिसके कारण यह मामला अभी तक अटका हुआ है। मोर्चा के लोगों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन की तानाशाही रवैया के कारण ही संयुक्त मोर्चा का कोई भी वार्ता सफल नहीं हो रहा है। यूनियन पदाधिकारी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा कि 24 सितबंर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद आगे की रणनिति बनाकर प्रबंधन के विरूद्ध जोरदार आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संयुक्त मोर्चा के वरीय पदाधिकारी जेके झा, संजय चौबे, दयाल महतो, महेंद्र प्रसाद सिंह, लगनदेव यादव, तेजबहादूर सिंह, जगदीष सिंह, संतोष गोराई, मोहन महतो, भोला चौहान, विरंची शर्मा आदि दर्जनों कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news