
बाघमारा जोन : धनबाद- कतरासगढ़- चंद्रपुरा बंद रेल लाइन को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर कतरासगढ़ स्टेशन रोड में पार्षद विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में चल रहे महाधरना आंदोलन रेल दो या जेल दो आज 124 दिन अनवरत कोयलांचल वासियो के द्वारा जारी रहा, पार्षद डॉ विनोद गोस्वमी ने कहा कि जब तक डिसी लाइन चालू नही हो जाता आंदोलन जारी रहेगा, आज के महाधरना में राजेंद्र प्रसाद राजा, बलराम हरिजन, नरेश दास, प्रभात केडिया, अजय कुमार सिंह, ललित सिंह, मोहम्मद मुख्तार खान, नायक खटीक, बद्री साव, किशन पंडित, दिनेश कुमार, मोहम्मद कमाल, मोहम्मद राजा, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद जमील अंसारी, योगेंद्र प्रसाद, योगेंद्र राम, मनोज कुमार दूरी, संतोष गोप, परमेश्वर, शिवदास, विजय कुमार, विजय चावला, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद शादाब, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।