लायंस क्लब द्वारा ब्लड शुगर व प्रेशर जांच शिविर का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा के द्वारा माँ तारा जांच घर के सौजन्य से बुधवार के दिन बाघमारा बस स्टैंड में एक ब्लड़ शुगर और ब्लड़ प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग एक सौ लोगों का ब्लड़ शुगर तथा ब्लड़प्रेशर कि जांच किया गया। इन रोगों से ग्रसित मरीजों को चिकित्सीय सलाह भी दी गई इसके अलावा दो सौ लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, डॉ अंबिका सिंह, जयमंगल सिंह, गोपाल अग्रवाल निगम कुमार , सुभाष बरनवाल , एसएन राय , डॉ मनोज हिमंशुआ जम्मुआर, डॉ सौरभ, सुनील कुमार साव, पीके राय इत्यादि उपस्थित थे

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news