
बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा के द्वारा डुमरा स्थित नेहरू बालिका उच्च विधालय में द्वितीय नेत्र मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया, जांच शिविर का उदघाटन बाघमारा थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा एंव बरोरा थाना प्रभारी गजेन्द्र पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया, इस मौके पर आयोजित शिविर में आये सैंकड़ों महिलाओं एंव पुरूषो के नेत्रों की जांच चिकित्सकों के द्वारा की गई, क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ओझा ने इस मौके क्लब के कार्यो आदि के संबंध में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस नेत्र जांच शिविर में जांच के उपरांत जो आपरेशन के योग्य पाये जायेगें, उनका आपरेशन क्लब के द्वारा कराया जायेगा, इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य डा राजेन्द्र प्रसाद, अंबिका सिंह, सचिव निगम कुमार, कोशाध्यक्ष चंदन मिश्रा, प्रवीर राय, मुकेश कुमार राय, डा मनोज कुमार, गोपाल अग्रवाल, हिमांषु शेखर जमुआर, डा कुमार सौरव, दिलीप अग्रवाल, सुभाष वर्णवाल, सुभाष अग्रवाल एंव अन्य लोग उपस्थित थे।