
लोयाबाद : लोयाबाद मोड़ स्थित शहीद राजू यादव चौक में 26 जनवरी 69वॉ गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोयाबाद चेम्बर उफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश नोनिया द्वारा झंडातोलन किया गया, साथ ही शहीद राजु यादव के प्रतिमा में माल्यार्पण किया, मौके पर उपस्थित जनों ने भारत माता के वीर शहीद सपूतों को याद करते हुए आपसी भाईचारे का सन्देश दिया गया, वही नन्हे मुन्ने छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया, झंडातोलन के बाद मिठाइयां बांटी गई, बच्चों को भी पुरस्कार दिया गया, झंडातोलन कार्यक्रम में राजीव रंजन चौहान, सागर गुप्ता, अशोक सहाय, प्रभात राय, सुरेश यादव, सिपाही चौहान, मुकेश चौरसिया, जगदीश चौधरी, मदन चौहान, मुख्तार आलम, कलाम खान, फिरोज, पवन बर्णवाल, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे|