
बाघमारा : नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री रामराज मंदिर चिटाहीधाम में बाघमारा विधायक ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने मां जगदम्बे की नौवमी पुजा अर्चना कर मां के नौ स्वरुप कन्या की पैर पुज कर आशीर्वाद लिया इस दौरान देवी स्वरुप कन्या को उपहार देकर ख़ुशी ख़ुशी विदा किए। इन्होनें बाघमारा के खुशहाली और शांति के लिए मां जगदम्बे से प्रार्थना की और उपस्थित श्रद्धालुओं से बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ पर जोर देने की बात कहीं। इस मौके पर यजमान भरत महतो, आचार्य संतोष पांडे, खुशवंत देवा, उमेश साव, बिनोद महतो, प्रभात नापित, टुटुल नापित, मंतोष मिश्र, गंगाधर पांडे, विकास पांडे उपस्थित थे।