शक्ति जयंती पर क्विज प्रतियोगिता

0
fastlive news

कतरास : शक्ति जयंती के अवसर पर शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शक्ति जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में झारखंड से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में बेहतर अंक लाने वाले 10 टॉपर छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने शहीद स्मारक जाकर शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया एवं झारखंड के महान क्रांतिवीर शहीद शक्ति नाथ महतो को श्रद्धांजलि दी। प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद ने कहा कि क्रांतिवीर शहीद शक्ति नाथ महतो समाज के शोषितों, पीड़ितों के हित में आवाज़ उठाए थे। क्विज प्रतियोगिता में झारखंड एवं झारखंड के शहीदों के बारे में प्रश्न पूछे गए जिनका उद्देश्य बच्चों को शहीदों के बारे में अवगत कराना है। मौके पर प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो ,राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी,,भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,शंकर महतो सहित अन्य मौजूद

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news