
कतरास ( धनबाद) : थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक के समीप स्थित लाइसेंसी शराब दुकान में पुनः एकबार अपराधियों ने कहर बरपाते हुए लूटपाट की। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे के आसपास बाइक पर सवार दो अपराधियो ने रिवाल्वर की नोक पर नकदी सहित 15 हज़ार की शराब लूट ली। दुकान के मालिक राजेंद्र शिवहरे के अनुसार रात्रि में दुकान बंद किया जा रहा था। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी दुकान में पहुँचे तथा रिवाल्वर दिखाकर दो पेटी शराब व काउंटर में रखे 15 हज़ार नकदी लूट कर चलते बने। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है। मालूम हो कुछ माह पूर्व इसी दुकान पर हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटपाट किया था। अपराधियों के इस कुकृत्य से दुकान के कर्मियों में भय वयाप्त है।