
बाघमारा जोन : महुदा बाजार में मंगलवार को श्री श्याम कृपा महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इस दौरान महुदा बाजार में भव्य यात्रा निकाली गई, यात्रा के दौरान काफी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, यात्रा के दौरान बाघमारा विधायक की धर्म पत्नी सावित्री देवी एवं बाघमारा प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया मुख्य रूप से शामिल हुए, यात्रा के दौरान श्रद्धालु नाचते झूमते गातें चल रहें थे, पूरा महुदा बाजार श्याम के जयकारे से गूंज उठा, पूरा माहोल भक्तिमय हो गया|