सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेश डुमरा की ओर से गिरीडीह सांसद ने लाभूकों के बीच सिलाई मशीन का किया वितरण

0
fastlive news

बाघमारा: सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेश डुमरा बाघमारा द्वारा बाघमारा प्रखंड के निचितपुर 2 पंचायत स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में संस्था के निधि संग्रह राशि से सिलाई मशीन का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गिरीडीह सांसद सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा लाभूकों के बीच किया गया। इस मौके पर सांसद चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाघमारा के सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेश द्वारा कूछ वर्षो से जन कल्याण, जन सहयोग जैसे कई सामाजिक कार्य को करने के लिए जाना जाता है। आगे उन्होंने कहा कि निचितपुर 2 पंचायत आमडीह आंगनबाड़ी स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाए एवं युवतियां आत्मनिर्भर बनकर बड़ी आसानी से सिलाई बुनाई का काम कर प्रगति की ओर अग्रसर होगी। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि बाघमारा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में जिस तरह सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेश द्वारा जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है वह बेमिसाल हैं। अपने संबोधन के में चौधरी ने सांसद मद से संस्था को 6 सिलाई मशीन देने की घोषणा की। साथ ही आने वाले समय में सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेश को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार एवं सचिव सिंटू साव ने कहा कि इसके बाद संस्था की ओर से अगला कदम फुलारीटाँड़ पंचायत में संस्था द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई मशीन वितरण का कार्य करेगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप, मनीष सिंह, प्रेम तिवारी, ट्रेनर मुन्नी देवी, योगिता कुमारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार,रमेश कुमार, सुबोध कुमार, संजय, अजय, कृष्णा, विजय, वीरू, बंटी, गौतम, विक्की, प्रदीप आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेश डुमरा की ओर से गिरीडीह सांसद ने लाभूकों के बीच सिलाई मशीन का किया वितरण

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news