सरेआम शराब पीने का विरोध किया तो पीटकर घायल किया

0
fastlive news

कतरास : थाना छेत्र के श्यामडीह स्थित संजीवनी नर्सिग होम के समीप बुधवार की रात्रि सड़क में डस्टर वाहन पर शराब का सेवन करने का विरोध करने वाले युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कलाली फाटक के एक परिवार के सदस्य के बहन के घर बच्चे के जन्म की खुशी में नर्सिंग होम के पास डस्टर व पल्सर वाहन में सवार युवक शराब का सेवन कर रहे थे। जिसका विरोध स्थानिय युवकों ने किया तो नशे में चूर युवकों ने उपेंद्र कुमार, राजेश राय, बिट्टू कुमार को बोतल से वार कर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पाकर कतरास थानेदार आरबी लाल, अनि आलोक कुमार सिंह सदल बल पहुच मामला को शांत कराया। पुलिस ने चार युवकों को पकड़कर थाना ले गई तथा डस्टर व पल्सर वाहन को जप्त किया है। पुलिस समय पर नही पहुचती तो एक बड़ी घटना घटने से इंकार नही किया जा सकता था। स्थिति तनाव देख जिप सदस्य सुभाष राय मोके पर पहुचकर घायल युवकों का हालचाल जाना। मामले में अनुज सिंह ने नशे में चूर युवकों के खिलाफ मारपीट करने का एक थाने में किया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news