
बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के द्वारा सेवा सप्ताह के अंतिम दिन उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाघमारा में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह, लायन राजीव रंजन,लायन बबलु मिश्रा, लायन एन डी पांडेय,लायन लक्ष्मण रवानी और राजेन्द्र यादव सर उपस्थित थे।