सामाजिक संस्था के तत्परता से मॉबलिंचिंग की घटना होने से बचा, थानेदार ने संस्था का आभार जताया

0
fastlive news

बाघमारा : थानाक्षेत्र के डुमरा पोस्ट ऑफिस गली में 13 सितंबर की रात 11 बजे एक अनजान युवती को गली में घमते देख बच्चा चोर होने की संदेह में पकड़ा था, मामले की जानकारी मिलते ही, डुमरा की सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गनाइजेशन के सदस्य मौके पर पहुचें गए, लोगों को आक्रोशीत होने से रोका, साथ ही मामले की सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस मौके पर पहुची, जिसके बाद सही सलामत ग्रामीणों एवं संस्था के सदस्यों ने अनजान युवती को पुलिस को सौप दिया, पुलिस में युवती से काफी पूछताछ किया, लेकिन युवती कुछ नही बोली, पुलिस ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि युवती विक्षिप्त लग रही हैं, वही 14 सितम्बर को बाघमारा पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार युवती को चासनाला वृद्धाश्रम पहुचा दिया, वह से पुलिस युवती को रांची रिनपास ले जाएगी।

वही बाघमारा थानेदार श्रीकांत ओझा ने घटना को मॉब लिंचिंग होने से बचाने के लिए सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया, साथ ओर नेक कार्य करें इसके लिए शुभकामनाएं दी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news