सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाघमारा में स्वास्थ्य पखवारा का शुभारंभ

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाघमारा में स्वास्थ्य पखवारा के तहत बंध्याकरण व नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बाघमारा प्रखंड प्रधान मीनाक्षी रानी गुड़िया ने फीता काटकर किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा के प्रभारी डॉ मनीष कुमार ने फूलों का गुलदस्ता देकर बाघमारा प्रखंड प्रधान स्वागत किया गया। प्रधान ने कहा सरकार की योजना के तहत बंध्याकरण शिविर से जनसंख्या नियंत्रण किया जा सकता हैं सरकार का ये पहल सराहनीय है। इस शिविर का आयोजन 11जुलाई से 24 जुलाई तक किया जाएगा है। प्रधान ने लोगों से निवेदन किया कि शिविर का लाभ उठायें एवं जनसंख्या नियंत्रण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाघमारा में स्वास्थ्य पखवारा का शुभारंभ

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news