
बाघमारा जोन : दीप मुस्कान फाउंडेशन धनबाद एवं नव भारत जागृति केंद्र हजारीबाग के संयुक्त तत्वाधान में सिनीडीह में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया, प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी ने किया, विधायक प्रतिनिधि शत्रुघन महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं इस प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त कर निश्चित रूप से आत्मनिर्भर बनेगी, संस्था द्वारा इस प्रकार का कार्य सहरानीय है, हमलोग हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार है, झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा हमलोगों का उद्देश्य है कि महिलायें प्रशिक्षित होकर स्वरोजगार से जुड़े, प्रशिक्षण लेने के बाद सभी अपने रोजगार हेतु काम करेंगे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीप मुस्कान फाउंडेशन के संरक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हमेशा ही संस्था इस तरह का कार्यक्रम कर महिलाओं को जोड़ने का काम को करती हैं ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें, फाउंडेशन के अध्यक्ष शंकर नापित, अरुण कुमार दास, संजय रवानी ने भी सभी को संबोधित किया। मौके पर प्रशिक्षिका गुड्डी देवी, मीरा देवी, रीता देवी, मुन्नी देवी, निशु देवी, सुनीता देवी, देवंती देवी, पुष्पा देवी, कंचन देवी, लक्ष्मी कुमारी, अनीता देवी, अंजना देवी आदि शामिल थीं|