
रिपोर्ट : काशीनाथ
बाघमारा : बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया अंतर्गत सिनीडीह स्थित बिलबेरा सीआईएसएफ केम्प में नियुक्त एक सीआईएसएफ जवान द्वारा गुरुवार को विवाहित महिला से रंगरेलियां मानते आपत्तिजनक अवस्था मे ग्रामीणों द्वारा पकड़े एवं पीटें जाने के बाद शुक्रवार को सीआईएसएफ विभाग द्वारा उक्त सीआईएसएफ से स्पास्टिकरण (शोकॉज) मांगा गया हैं। हालांकि विभाग के वरीय अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। वही सीआईएसएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई हैं। उनके आदेशानुसार मामले कि जांच एवं मामले से संबंधित सीआईएसएफ जवान पर उचित करवाई की जाएगी।
