सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब ने चलाये कई कार्यक्रम

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा द्वारा सर्विस सेवा सप्ताह के तहत अलग-अलग स्थानों में कई कार्यक्रम का आयोजन कर जरुरतमंद लोगों की मदद की गई। कार्यक्रम के तहत शनिवार को फुलारीटांड़ हटिया के समीप बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया।

रविवार को नारायणपुर आदिवासी गांव मे सैकडों पूरुष महिला और बच्चों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। सोमवार को फूड़ फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत फुलारीटांड़ मंगराहाट मे तीन सौ लोगों को भोजन करा कर समाज मे सेवा कार्य जारी रखा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, निगम कुमार , सुभाष वर्णवाल, एसएन राय, हिमांशु कुमार, मुकेश राय एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे l फुड़ फॉर हंगर का कार्यक्रम लालचंद महतो मेमोरियल ट्रस्ट के स्पॉन्सरशिप एवं सहयोग से किया गया। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news