
बाघमारा : संयुक्त मोर्चा द्वारा ब्लॉक-4 हाजरी घर के पास गरुवार को स्टेगर्ड रेस्ट डे जबरन लागू करने और लिवइनकेशमेंट में सीएमपीएफ कटौती नही किये जाने का प्रबंधन के नीति का विरोध करने के लिए संयुक्त मोर्च (बीएमएस, एटक, इंटक) ने प्रतिवाद दिवस मनाया, संयुक्त मोर्चा ने नारेबाजी कर प्रबंधन के मजदूर विरोधी कार्यो का पुर जोर विरोध किया और कहा कि आवश्यकता पड़ी तो हड़ताल करेंगे, मौके पर गजेंद्र कुमार, किसुन महतो, पी एन दुब्बे, महेन्द्र राम नाथ, संजय कुमार, सुकर महतो, बलमत साव, विश्वजीत चौहान, राम बिलश साव, जितेंद्र तिवारी, शिव प्रसाद रवानी, चंद्रशेखर पासवान, कैलाश राम, बिजय कुर्मी एवं श्रमिकगण उपस्थित थे|