
बाघमारा : लायंस क्लब के वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी कार्यक्रम के तहत शिक्षक दिवस के मौके पर लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के द्वारा एस एस उच्च विद्यालय
बाघमारा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के पूर्व सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन सुनील कुमार
सिंह, लायंस जिला पर्यावरण चेयरपर्सन लायन इंद्रदेव सिंह, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन मदन मोहन, लायन शशिकांत शरण, उदय साहू, बबलु मिश्रा, राजीव रंजन, दीपक प्रसाद, संतोष कुमार, लक्ष्मण रवानी के अलावे स्कूल के प्रधानाचार्य सुशांत पांडेय, शशिकांत पांडेय, सुनीता मैडम, त्रिपुरारी पांडेय एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।