बाघमारा के व्यवसायी पर हमला

0
fastlive news

बाघमारा : : बाघमारा थाना क्षेत्र के बसवरिया के पास गुरुवार को हमलावरों ने व्यवसायी गोविन्द अग्रवाल व उनके भाई प्रकाश कुमार के ऊपर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी प्रकाश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  मे भर्ती कराया, जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया । भुक्तभोगी गोविंद ने थाना में लिखित शिकायत देकर  अजय नापित, पंकज नापित सहित अन्य को आरोपी बताया है।   शिकायत में  उन्होंने कहा है कि वह अपने भाई के साथ बसवरिया भेलाटांड जा रहे थे। लाठी, डंडे, लोहे के रड से लैस उक्त लोगों ने 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। मना करने पर अजय नापित व पंकज नापित अन्य लोगों ने जमीन पर गिरा दिया। रड से मारकर प्रकाश का पैर तोड दिया एवं माथा पर कुल्हाडी से प्रहार कर दिया। शोरगुल सुनकर राहगीर ने दोनों भाईयो को उनलोगों के चुंगल से  बचाया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news