
बाघमारा । बजरंग दल ने गुरुवार को बाघमारा क्षेत्र के विभिन्न निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राओं को हरिणा श्री प्लाजा सिनेमाघर में द केरला स्टोरी फिल्म दिखवाया। इस दौरान बजरंग दल के सदस्यों ने बताया की यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है की कैसे हिंदू लड़कियों व छात्राओं को अन्य समुदाय व धर्म के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कैसे बरगला कर प्रताड़ित किया जाता है। फिल्म को देखने व समझने से हिन्दू लड़कियों व छात्राओं में जागरूकता आएगी जिससे वो किसी भी जालसाजी से फसने से बच सकती है। साथ ही हिन्दू धर्म की महत्ता को समझेगी।

मौके पर बजरंग दल के अंकुश कुमार, अरूण कुमार, मदन बजरंगी, बिनोद बजरंगी, अजय बजरंगी, देवा बजरंगी, मनोज बजरंगी, नरेश, सुरेश, चंदन, तारूणी, शंकर आदि मौजूद थे।