मवेशी से भरा कंटेनर जब्त

0
fastlive news

धनबाद : : तोपचांची थाने की पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के खिलाफ एनएच-19 हावड़ा-नई दिल्ली एनएच पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान एक कंटेनर को जब्त किया है। कंटेनर में कुल 51 मवेशी ले जाए जा रहे थे.। जिसमें 45 गौवंश जीवित पाए गए। जबकि 6 मवेशियों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कंटेनर के खलासी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मौके का फायदा उठा कर चालक भागने में सफल रहा। सभी जीवित मवेशियों को कतरास स्थित श्री गंगा गौशाला को सुपुर्द कर दिया है। पूछताछ में पता चला कि कंटेनर में मवेशियों को बिहार के नवादा से लेकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। तोपचांची थाना के एसआई सपन कुमार महतो ने बताया कि फरार चालक और तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news