
धनबाद : बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने निरीक्षण किया। उन्होंने बलियापुर के आमटाल पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने डीएमएफटी के तहत निर्माणाधीन दो तालाबों एवं उच्च विद्यालय आमटाल में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ में उनहोने आमजनों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रधान मंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उप स्वास्थ्य केंद्र आमटाल के समय पर संचालित नहीं होने पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त किए । दो दिनों के भीतर पूर्ण रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया । साथ ही केंद्र को नियमित एवं समय पर संचालित करने का भी निर्देश दिए।