धनबाद उपायुक्त व एसएसपी ने इन जगहों में किया झंडोत्तोलन

0
fastlive news

Dhanbad : गणतंत्र दिवस के मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह ने मुख्य समारोह रणधीर वर्मा स्टेडियम में तिरंगा झंडा को सलामी देने के बाद समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया। वहीं जिला प्रशासन के पुलिस एसएसपी संजीव कुमार ने एसएसपी कार्यालय तथा पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया।अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने अनुमंडल कार्यालय, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मिश्रित भवन, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता ने गांधी सेवा सदन, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने परिवहन कार्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी दी। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news