बाघमारा सीआईएसएफ के बंद परिसर में लगी भीषण आग

0
fastlive news

Baghmara : ब्लॉक टू क्षेत्रिय कार्यालय के समीप बंद पड़े सीआईएसएफ बैरेक में शनिवार शाम को आग की लपटे दिखाई दी। आग लगने के कुछ देर बाद ही आग ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट मे ले लिया। देखते ही देखते वहां रखे लकड़ियां, पेड़ पौधे समेत पुरानी केबल, दो पुरानी जर्जर गाड़ी में आग लग गई। आग की भयंकर रूप को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने जीएम कार्यालय के पानी पाइप लाइन एवं बाल्टी में पानी भरकर आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन आग को बुझाने में वहां के लोग नाकाम रहे। घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक टू क्षेत्र के सेप्टी इंचार्ज सुरेश प्रजापति मौके पर पहुचें और ब्लॉक टू क्षेत्र के दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने के करीब आधे घण्टे के बाद ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुचीं और आग को बुझाने में दमकल विभाग के कर्मियों ने सफलता पाई। जब तक दमकल विभाग को आग बुझाने में सफलता मिली तबतक वहां रखे सभी सामान जलकर राख हो चुका था। राहत की बात यह है कि सीआईएसएफ परिसर से सटे बीसीसीएल एवं बीएसएनएल का कार्यालय, कुछ ही दूरी पर एसबीआई डुमरा मोड़ शाखा, आग की चपटे में आने से बच गई।। अगर आग इन चीजों में लगती तो काफी नुकसान होने की संभावना थी।

कहा जा रहा है कि शनिवार होने की वजह से ब्लॉक टू क्षेत्रीय कार्यालय भी बंद था। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि बंद पड़े सीआईएसएफ परिसर में बैडमिंटन खेलने को लेकर मैदान बनाने के लिए किसी संवेदक द्वारा साफ सफाई का कार्य किया जा रहा था। इस संदर्भ में सेप्टी इंचार्ज सुरेश प्रजापति ने कहा कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। फिलहाल आग पर तो काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी इस पर जांच के बाद ही कुछ कहा

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news