विधायक पत्नी ने निःशुल्क दाल भात योजना का किया उद्घाटन

0
fastlive news

बाघमाराः  विधायक ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने नदखुरकी कोल डंप एवं बेनीडीह कोल डंप के बीच स्थित उपर भुली धौडा ग्राउंड में गुरुवार को निजी मद से असहाय गरीब मजदुरो के लिए निःशुल्क  दाल-भात योजना का शुभारंभ फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर सावित्री देवी ने कहा कि गरीब मजदुरो, शोषित, पीड़ित के हर सुख दुःख में माननीय विधायक ढुलू महतो का पुरा परिवार हमेशा खड़ा रहा है और हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि संयम से काम लें। लॉकडाउन में नियमों का पालन करें। लोग अपने अपने घरों में रहें। और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन का पालन कर के ही कोरोना वायरस जैसे महामारी के फैलाव को रोका जा सकता हैं। जब तक बाघमारा क्षेत्र में लोकडाउन की अवधि समाप्त नहीं हो जाती, तब तक दाल भात योजना चालू रहेगी। वही मजदूरों के हाथों को सेनिटाइज कर मास्क वितरण किया। मौके पर शम्मी शर्मा,राजू शर्मा, बबलू अंसारी,नरेश गुप्ता, जीतन भुईयां, सुरेश साव, कैलाश राम, संजय भुईयां, अरविंद सिंह, रिझु दास,प्रकाश चैहान,आदि मौजूद थे।

विधायक पत्नी ने निःशुल्क दाल भात योजना का किया उद्घाटन

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news