बाघमारा प्रखंड कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

0
fastlive news

बाघमारा। बाघमारा प्रखंड कार्यालय के बाहर पार्किंग जोन से मंगलवार को एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना को लेकर माटीगढ़ डैम कॉलोनी निवासी हरिचरण नोनियाँ (38) ने बाघमारा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, हरिचरण नोनियाँ अपने साले रमेश बेलदार की मोटरसाइकिल संख्या JH10BT 0459 लेकर एसआईआर कार्य के सिलसिले में करीब 3:15 बजे बाघमारा प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बाइक को कार्यालय के बाहर पार्किंग जोन में खड़ा किया और कार्य के लिए अंदर चले गए। करीब 4:20 बजे काम पूरा कर बाहर लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी और बाघमारा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश में जुटी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news