
धनबाद :. ईस्ट बसुरिया ओ पी क्षेत्र के निचितपुर से स्थानीय पुलिस और सीआईएसाफ की टीम ने संजुक्त रूप से छापेमारी कर लगभग 40 टन अवैध कोयला जब्त किया है। छापेमारी के लिए पुलिस को आते देख मौके पर मौजूद लोग वहां से फरार हो गया। मौके से पुलिस ने अवैध कोयला को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि कोयला के अवैध कारोबारी निचितपुर आउटसोर्सिंग के समीप झाड़ियों के बीच जमीन में गड्ढा खोदकर अवैध कोयला को रखा था। जो अवैध कारोबारी वहां से रात को ट्रक में लोड कर बाहर भेजने का काम करता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।