एबीओसीपी में मजदूरों की समस्याओं पर रणविजय ने प्रबंधन से की वार्ता

0
fastlive news

बाघमारा : एबीओसीपी माइंन ब्लॉक 2 में 29 सूत्रीय मांग को लेकर बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह एवं संघ के पदाधिकारी और प्रबंधन के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई । द्विपक्षीय वार्ता दौरान सभी मांगों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का आश्वासन प्रबंधन की ओर से दी गई। वार्ता के पूर्व संघ के महामंत्री रणविजय सिंह को मां बसंती चौक खानूडीह में संघ के पदाधिकारी ने फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। वहीं प्रबंधन से वार्ता के बाद संघ के महामंत्री रणविजय सिंह मां काली मंदिर जमुनिया गए और मां के दर्शन किए। वार्ता में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी के0 के0 सिंह, अनिल कुमार कार्मिक प्रबंधक, विकास कुमार कार्मिक प्रबंधक , पी0 के0 झा वरीय कार्मिक प्रबंधक पदाधिकारी तथा संघ की ओर से महामंत्री रणविजय सिंह के अलावा प्रो0 तेज प्रताप पांडेय, मंटू दुबे, सोनू चौधरी, मुन्ना सिंह, सुरेश राय, विनय शंकर पांडेय, बसंत परमार, पिंकू पांडेय, लखेन्द्र महतो, विनोद रवानी आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news