जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न

0
fastlive news

Dhanbad : जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सोमवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने की। बैठक के दौरान उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार ने कोयले के अवैध खनन, परिवहन, भंडारण के रोकथाम व कोयले के अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
इसके अलावा उपायुक्त ने सभी आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड को ड्रेस तथा आईडेंटिटी कार्ड प्रदान करने, आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मियों को पहचान पत्र जारी करने, अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया। अवैध कोयला खनन के मुहाने को कंक्रीट जैसे ठोस पदार्थ से भरने, आउटसोर्सिंग साइट के बाहर ट्रकों के वजन के लिए कांटा घर स्थापित करने, कांटा घर के कर्मियों को पहचान पत्र देने, खनन स्थल के प्रवेश एवं निकासी द्वार पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने, बीसीसीएल के क्वार्टर में अवैध कब्जा धारियों को चिन्हित कर पीपी एक्ट के अंतर्गत हटाने निर्णय लिया गया। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बीसीसीएल पदाधिकारियों को भयमुक्त होकर अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। प्राथमिकी दर्ज कराते समय घटना का विवरण, समय, तिथि, लोगों की अनुमानित संख्या, नाम और यदि नाम की जानकारी न हो तो संदिग्ध का नाम लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी श्री संजीव कुमार के अलावा सीआईएसएफ के डीआईजी श्री विनय काजला, ग्रामीण एसपी श्रीमती रेष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहीर सालकर, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविन्द कुमार बिन्हा, डीएसपी मुख्यालय – १ श्री अमर कुमार पांडेय, बीसीसीएल के निदेशक श्री संजय कुमार सिंह, ईसीएल व सीआइएसएफ के पदाधिकारी सहित सभी अंचल के अंचल अधिकारी, बीसीसीएल एरिया जीएम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, आदरा व आसनसोल मंडल के रेल पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news