डुमरा नवागढ़ सड़क मार्ग पर हाइवा के धक्के से शिक्षक की मौत

0
fastlive news

बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्नल पब्लिक स्कूल मंदरा के समीप डुमरा नवागढ़ सड़क मार्ग पर शुक्रवार को शाम छह बजे कोयला लदी हाइवा संख्या जेएच 10 बीआर 3530 के धक्के से पिपराटांड़ निवासी गिरधारी महतो के पुत्र शिक्षक लखन प्रसाद महतो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक संस्कार ज्ञानपीठ पियुष विहार हरिना नवाडीह में गणित विषय का शिक्षक था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षक स्कूल में छुट्टी होने के बाद छात्रों का ट्यूशन पढ़ाकर अपनी बाइक से घर पिपराटांड़ लौट रहा था। इसी क्रम में हाइवा चालक ने बाइक सवार शिक्षक को पीछे से धक्का मारा और कुचलते हुए आगे बढ़ गया। पकड़े जाने की डर से चालक हाइवा को सड़क पर ही छोड़ कर भाग निकला।

राजा चौक के पास सड़क पर ट्रक खड़ा कर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सुचना मिलते ही बरोरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा एवं सड़क पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया। जिससे गाडियों का परिचालन बाधित हो गयी। शिक्षक का दो साल पहले शादी हुई थी, उनके तीन माह का बच्चा भी है। घटना की खबर मिलते ही उनके घर पर कोहराम मच गया। काफी संख्या में पिपराटांड से ग्रामीणों के साथ उनके परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों की चिख पुकार से माहौल गमगीन हो गया उनके माता पिता छाती पीटकर रो रहे थे। मृतक अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था। बरोरा पुलिस ने हाइवा एवं बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।मुआवजा नहीं मिलने पर लोगों ने शव उठाने से रोक दिया। सुचना पाकर विधायक दुल्लू महतो के बड़े भाई शत्रुधन महतो भी घटना स्थल पर पहुंचे। मुराईडीह से बेनीडीह साइडिंग तक कोयला का दुलाई में लगी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत कर मुआवजा देने की मांग की। एक घंटे के बाद भी किसी तरह की वार्ता नहीं होने पर आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की वार्ता नहीं हो पायी है। लोग शव के साथ सड़क जाम कर बैठे हुए हैं।

मृतक शिक्षक लखन महतो का फाइल फोटो

बतादें डुमरा नवागढ़ की सड़क मार्ग पर चौबीसों घंटा मुराईडीह कोलियरी से बेनीडीह साइडिंग तक कोयला लदा हाइवा तेज रफ्तार में चलती है। बिना तिरपाल ढके ओवर लोड हाइवा चलने से अक्सर छोटे- बड़े वाहन इसके चपेट में आकर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। शाम ढलते है हाइवा चालक गाड़ी का रफ्तार तेज कर देते हैं। इससे लोगों को पैदल चलना भी आफत हो जाती है। इससे पहले भी इसी जगह पर हाइवा की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news