जोगता रानी बाजार स्वास्थ्य केंद्र पुनः चालू करने की मांग पर प्रतिनिधिमंडल की सिविल सर्जन से वार्ता

0
fastlive news

बाघमारा। कतरास मंडल भाजपा अध्यक्ष सूर्य देव मिश्रा के नेतृत्व में जोगता रानी बाजार स्वास्थ्य केंद्र को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद के सिविल सर्जन से भेंट की। करीब 14 दिन पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा सिविल सर्जन को एक लिखित मांग पत्र सौंपा गया था, जिसमें महिला एवं पुरुष डॉक्टर की नियुक्ति, प्रसव सुविधा, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, साँप काटने पर ज़हर का इलाज, कुत्ता काटने पर इंजेक्शन की उपलब्धता सहित अन्य सभी सुविधाओं से युक्त अस्पताल को फिर से शुरू करने की मांग रखी गई थी।
मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी थी कि यदि 15 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष धरना पर बैठने को बाध्य होंगे।
इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में सिविल सर्जन कार्यालय पहुँचा। वहां विधायक और प्रतिनिधिमंडल की सिविल सर्जन के साथ विस्तृत एवं संतोषजनक वार्ता हुई। सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द जोगता रानी बाजार स्वास्थ्य केंद्र को बड़ी अस्पताल के रूप में सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ चालू किया जाएगा।
सिविल सर्जन के आग्रह और वार्ता से मिले सकारात्मक संकेत को देखते हुए प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, कुंदन सिंह, बबलू बनर्जी, श्याम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान