
बाघमारा । हरिणा-गोमो सड़क मार्ग पर शुक्रवार रात दस बजे प्रसाद नर्सिंग होम के सामने अज्ञात वाहन के चकमे से बाइक सवार तीन युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से तीनों युवक कृष्णा मुर्मू, विनोद मरांडी, अमित हेम्ब्रम घायल हो गए। वही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों युवक गोपालपुर के रहने वाले बताए जाते है। घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा पुलिस घटना स्थल पहुचीं और घायलों को इलाज के लिए बाघमारा सीएचसी पहुचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।