
बाघमारा : मोदीडीह कोलियरी के कोल् डंप को तेतुलमारी ले जाने का तथा मोदीडीह कोलियरी को तेतुलमारी कोलियरी में विलय करने के प्रताव का लेकर मजदूर और संघ प्रतिनिधियों की आपात बैठक हुई। मोदीडीह कोलियरी कार्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में प्रबंधन से मांग किया गया की मोदीडीह कोलियरी को यथावत रखा जाय । इस बैठक में प्रबंधन पर विरोध जताते हुए कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की गई। बैठक में आदित्य नाथ झा , सिमेवा , इंद्रदेव भुइया ,RCMU बृजबिहारी सिंह , BJKMS सर्जन महतो , AIDEOA , नीरज कुमार गुप्ता , JMS , भोला प्रसाद , AITUC , भोला गोप , INMOSA , जीतेन्दर नोनिया , CCS , हरिदयाल सिंह सहित अन्य यूनियन के लोग और मजदूर संगठन के लोग मौजूद थे।