
बाघमारा : मुराईडीह निवासी टीटी सिंह के इकलौते पुत्र समाजसेवी सह दंत चिकित्सक 42 वर्षीय डॉ कुमार सौरभ का मंगलवार रात दिल के दौरा पड़ने से निधन हो गया। पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को पटना से उनका शव मुराईडीह लाया गया। साथ ही कतरास लिलोरी मंदिर के समीप शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से बाघमारा, मुराईडीह, डुमरा, हरिणा आदि क्षेत्र में शोक का लहर फैल गया। उन्होंने कई सामाजिक संस्था एवं रक्तदान संस्था से जुड़कर जन कल्याण के कार्य किए। साथ ही वे बरोरा पुलिस जनसहयोग समिति के सदस्य भी थे।