
आज हम आपके लिए हाफ फ्राई एग रेसिपी लाए हैं, क्विक नाश्ते के लिए हाफ फ्राई अंडा शानदार ऑप्शन है, अंडे के आमलेट की तरह हाफ फ्राई अंडा भी झटपट बन जाता है और स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है, तो अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं, तो हाफ फ्राई बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें, हमें उम्मीद है कि हाफ फ्राई एग रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी.
—बनाने की विधि—
–आवश्यक सामग्री–
अंडा_ 01 नग,
तेल_ 01 बड़ा चम्मच,
लाल मिर्च पाउडर_स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर_स्वादानुसार
नमक_स्वादानुसार के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन को गरम करें, पैन गरम होने पर उसमें तेल डालें और पैन को घुमा कर तेल चारों ओर फैला लें.
तेल गरम होने पर अंडे को पैन के ऊपर करके चाकू की मदद से हल्के हाथ से तोड़ें और उसके भीतर की सारी सामग्री पैन में गिरा दें, इसके बाद छिलका को डस्टबिन में डाल दें.
अब लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक को चुटकी में लेकर अंडे के ऊपर बराबरी से फैला कर डाल दें और अंडे को 2 से 3 मिनट तक सिंकने दें, इसके बाद कलछी की मदद से अंडे को सर्विंग प्लेट में निकाल लें.
लीजिए आपकी हाफ फ्राई बनाने की विधि कम्लीलट हुई, अब आपका स्वाीदिष्ट हाफ फ्राई अंडा तैयार है, इसे ब्रेड टोस्ट या पराठों के साथ सर्व करें और खुद भी आनंद लें|