
ऐसी बहुत सारी सब्जियां हैं जिनमें आलू न डालो तो मजा नहीं आता, वैसे आलू ऐसी सब्जी है जो बच्चों से लेकर बड़ो तक को पसंद आती है, ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं मजेदार तंदूरी आलू मसाला टिक्का की स्वा्दिष्ट रेसिपी, इसे आज ही बनाइए और ट्राई करिए.
–जानिए इसे बनाने की विधि—
–सामग्री : अजवाइन 1/2 टीस्पून, लाल मिर्च 1 टीस्पून, काला नमक 1/2 टीस्पून, तंदूरी मसाला 2 टीस्पून, सूखी मेथी के पत्ते 1/2 टीस्पून, नमक 1/2 टीस्पून, अदरक लहसुन पेस्ट 2 टीस्पून, दही 240 ग्राम, तेल 1 टीस्पून, कार्न फ्लॉर (अरारोड़) 1 टेबलस्पून, आधे उबले हुए आलू 400 ग्राम.
–विधि : तंदूरी आलू मसाला टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में उबले आलूओं को छोड़कर ऊपर बताई गयी सभी चीजों को लेकर अच्छे से मिला लें, इसके बाद उसमें उबले हुए आलुओं को डालकर अच्छे से मिलाये। थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दे जिससे ये अच्छे से मॅरिनेट हो जाये, अब एक सीख में आलू लगाएं और अब इसे ओवन में 350ºF से 180ºC तक 25 मिनट के लिए बेक करें, अब आपकी यह रेसिपी बिल्कुसल बनकर तैयार है इसे गरमागर्म सर्व करें|