
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुआ। जिससे आज के बाजार के कारोबार का भाव काफी अच्छा रहा। आज शेयर बाजार के ट्रेड में आईटी, ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी के कारण बाजार भाव में तेजी देखी गई है। पूरे दिन भर बाजार में कारोबार होने के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 242 अंकों के उछाल के साथ 71,106 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76 अंकों के उछाल के साथ 21,331 अंकों पर बंद हुआ । मालूम रहे कि क्रिसमस की छुट्टी के कारण 25 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा