
नई दिल्ली : ईरान पर लगे US के तेल बैन में अप्रैल के बाद भारत को तेल खरीदी में छूट मिलेगी या नहीं इसे लेकर स्पष्टता नहीं है, यही कारण है कि भारत के रिफाइनर ईरान को तेल खरीदने का आर्डर देने में देरी कर रहे हैं, सूत्रों ने कहा कि भारत को अगले 7 से 10 दिनों में छूट के किसी भी विस्तार पर स्पष्टता मिलने की उम्मीद है, बता दें कि US ने भारत को 6 माह तक की रियायत दी थी|