
नई दिल्ली : साल का फरवरी महीना मोबाइल यूजर्स के लिए काफी खास माना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि फरवरी में ही मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस का आय़ोजन किया जाता है, इसमें कंपनियां अपने दमदार स्मार्टफोन पेश करती है, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 (MWC) में भी कंपनियां अपने दमदार स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही हैं, इस बीच मीडिया में एक खबर काफी चर्चा में है कि इस मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया 5 कैमरे वाला फोन पेश करने वाली है, खबर यह भी है कि कंपनी इस पर अभी भी काम कर रही है, यह फोन साल के आखिरि तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा, यदि नोकिया 5 कैमरे वाला नया फोन लाता है तो यह बाजार में अभी तक का नया प्रयोग होगा, क्योंकि बाजार में अभी तक तीन और चार कैमरे वाले फोन तो आ गए हैं लेकिन पांच कैमरे वाला फोन पहली बार आएगा, एंड्रायड फोन में ड्युल कैमरा फोन तो आम है लेकिन एक साथ पांच कैमरा बिल्कुल नया प्रयोग है, 5 कैमरे वाले इस फोन के बारे में यह भी जानकारी आ रही है कि इसका कैमरा गोलाकार होगा, जिसमें 7 छेद होंगे, इनमें से 5 छेद लेंस के लिए, जबकि 2 एलईडी फ्लैशलाइट के लिए होंगे, यह भी माना जा रहा है कि पांच कैमरे वाले फोन के कैमरे कम रोशनी और प्रतिकूल स्थिति में भी शानदार तस्वीरें लेने में भी कामयाब होंगे, इसी के साथ खबर यह भी है कि कंपनी इस बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया 9 को उतार सकती है, इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें ड्युल सेल्फी कैमरा, पतले बेजल वाला 5.5 इंच का ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, कुछ रिपोटर्स में यह भी कहा गया है कि नोकिया 9 में 12 और 13 MP के रियर कैमरे होंगे और 3250 एमएएच की क्षमता वाली बैटरी होगी|