
नई दिल्ली : साल की शुरूआत में ही दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपना एक शानदार स्मार्टफोन बाजार में लांच कर दिया है, इस बार कंपनी ने अपना गैलेक्सी ए8 प्लस स्मार्टफोन बाजार में लांच किया है, बता दें कि गैलेक्सी ए8प्लस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है जो ड्यूअल फ्रंट कैमरा के साथ है और यह अमेजन डॉट इन पर उपलब्ध होगा.इस फोन के कैमरे को काफी खास बताया जा रहा है, कंपनी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का एफ 1.9 ड्यूअल-फ्रंट कैमरा सेटअप दिया है, यह फोन ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आता है, तथा इसमें वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबाई भी है.इंडिया में इस फोन की कीमत 32,990 रुपए रखी गई है, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से इसे 20 जनवरी से खरीदा जा सकेगा, सैमसंग का यह फोन वनप्लस 5टी, नोकिया 8, गूगल पिक्सल 2 और एलजी के जी6 को कड़ी टक्कर दे सकता है, यह सभी स्मार्टफोन इसी प्राइस रेंज में आते हैं.
–A8 सीरीज का यह स्मार्टफोन डुअल फ्रंट कैमरा को सपोर्ट करता है.
–इसमें 6.0 इंच का FHD+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है, यह कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ आता है, साइड में मेटल फ्रेम दी गई है.
–फ्रंट कैमरा 16 और 8 मेगापिक्सल का है, वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, फ्रंट कैमरा पोरट्रेट मोड को सपोर्ट करता है.
–फिंगरप्रिंट स्कैनर इसमें बैक में दिया गया है.
–इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, यह 4GB रैम से लैस है। माइक्रोएसडी कार्ड दिया गया है, जो 256GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है.
–इसमें 3500mAH की बैटरी दी गई है। फोन में USB टाइप सी पोर्ट है, यह एंड्रॉइड के 7.1.1 नॉगट पर रन करता है|