
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण भारत सरकार मानसून सत्र में इतिहास में पहली बार सदन में कुछ खास करने जा रही है। खास बात यह है की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आगामी मानसून सत्र के दौरान उपरी सदन के सदस्यों को चेंबर और गैलरी दोनो ही जगहों में बैठाने की तैयारी की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत राज्यसभा के 60 सदस्यों को चेंबर में और 51 सदस्यों को राज्यसभा के गैलरी में बैठाया जाएगा। वहीं इस सदन के बाकी 132 सदस्यों को लोकसभा के चेंबर में बैठाया जाएगा। इस तरह देश के सदन में चलने वाले मानसून सत्र को इतिहास में पहली बार सदस्यों को सदन में बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
