
नई दिल्ली : सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस साल कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अब तक 190 आतंकवादी मार गिराए हैं जिनमें से अधिकतर विदेशी थे, घाटी में फिलहाल करीब 200 आतंकी सक्रिय हैं, श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जेएस संधू संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने कहा, ‘‘इस साल कश्मीर क्षेत्र में हमने कई सफल अभियानों को अंजाम दिया, हमने 2017 में अब तक करीब 190 आतंकियों को मार गिराया है, ’’अधिकारी ने कहा, ‘‘मारे गए 190 आतंकियों में 80 आतंकी स्थानीय थे और बाकी 110 विदेशी आतंकवादी थे,’’उन्होंने कहा कि कश्मीर में वर्तमान में करीब 200 आतंकी सक्रिय हैं|