
नई दिल्ली : उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे इन राज्यों के लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के आसपास पाया गया। इस तरह नई दिल्ली में कल सीजन की सबसे ठंडी रात होने की पुष्टि की गई हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के राज्यों को अगले दो दिनों तक शीतलहर से राहत मिलने की कोई सम्भावना नहीं है। कहा जा रहा है कि उत्तर भारत के इन राज्यों में अगले तीन दिनों कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है